Kanpur। झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए मंडल की टीम का चयन किया गया है। ग्रीन पार्क में हुए ट्रायल के आधार पर मंडल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई।
हैंडबाल एसोसिएशन की सचिव साधना मिश्रा, अनुज सिंह, सुचिता सिंह, आनंद यादव ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। टीम में कानपुर की अनन्या कमल, दीक्षा साहू, आर्या, मोमिना, अनन्या साहू, निवेदिता, इदित्या और इटावा की मधु, मुस्कान, शिल्पी, कशिश व नेहा को टीम में शामिल किया गया।


