Thursday, October 22, 2026
HomeखेलKanpur : जूनियर एथलेटिक्स के जिला स्तरीय ट्रायल 24 को

Kanpur : जूनियर एथलेटिक्स के जिला स्तरीय ट्रायल 24 को

 

Kanpur। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 अक्तूबर को कानपुर देहात स्थित जिला खेल कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगा। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 25 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे इसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपलचेज, 110 मीटर व 400 मीटर हर्डल, 5000 मीटर वॉक रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो तथा रिले स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...