Friday, October 23, 2026
HomeखेलKanpur : बस्ती में 28 से सजेगा वालीबाल का रण, मंडल की...

Kanpur : बस्ती में 28 से सजेगा वालीबाल का रण, मंडल की टीम घोषित

Kanpur। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष वालीबाल चैंपियनशिप का आयोजन बस्ती में 28 से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए ट्रायल में शहर के साथ कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए। जिनके बीच मुकाबले कराकर कोच सुरभित ने फ्रंट रो, बैक रो, मिडिल ब्लाकर, अपोजिट हिटर, लिब्रो यानी डिफेंडर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज की।

ट्रायल से मंडल की टीम में 12 खिलाड़ी और तीन अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 27 अक्टूबर को बस्ती जाएगी। कोच ने बताया कि टीम में वैभव, लोकेश, अनुज, सचिन, राहुल, मोहित, शिवम शर्मा, आदित्य, सत्यदेव, आदित्य यादव, आशू यादव व आयुष कुमार सिंह का चयन हुआ है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...