Thursday, October 22, 2026
HomeखेलKanpur : निशानेबाजी में निराली की उड़ान, ओपन इंडिया में क्वालीफाई

Kanpur : निशानेबाजी में निराली की उड़ान, ओपन इंडिया में क्वालीफाई

Kanpur। शहर की निशानेबाज निराली तिवारी ने भोपाल की एमपी शूटिंग रेंज में आयोजित 0755 ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पांच से 22 अक्तूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के करीब सात हजार निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। निराली ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

निराली की सफलता को उनकी निरंतर मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है। प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उनकी उपलब्धि पर परिजनों और स्कूल में खुशी का माहौल रहा। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है।

 

 

₹

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...