Saturday, May 9, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में पीएसी, रिजर्व बैंक और स्टारलेट की...

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में पीएसी, रिजर्व बैंक और स्टारलेट की शानदार जीत

Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में पीएसी क्लब ने ओलंपिक रजि. को 64 रन से मात दी। दूसरे मैच में रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स एंड रिक्रियेशन क्लब ने केजीएससी को 23 रन से हराया। तीसरे मैच में कानपुर स्टारलेट ने एचबीटीयू को को 164 रन के बड़े अंतर से पराजित किया।

श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पीएसी क्लब ने 39 ओवर में 249 रन बनाए। टीम से आदिय पांडे ने 77, राहुल तिवारी ने 45, आयुष पांडे ने 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गोपी कृष्णा और जेबान अंसारी ने चार-चार विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक रजि. की पूरी टीम 33.4 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम से यश अरोरा ने 53 रन, गोपी कृष्णा ने 42 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आनंद दुबे ने चार, सारंग नाथ व राहुल तिवारी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। एससीजी मैदान पर दूसरे मैच में रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स एंड रिक्रियेशन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 97 रन बनाए। टीम से दीपांशु ने 25, अमित मेहरा ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में महेंद्र सिंह, रोशन सिंह, दिव्यांश व अनुपम देवी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए केजीएससी की पूरी टीम 29.1 ओवर में 74 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से महेंद्र ने सर्वा​धिक 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित मिश्रा ने तीन, शशांक व कोमल सिंह ने दो-दो विकेट झटके। एचबीटीयू मैदान पर तीसरे मैच में कानपुर स्टारलेट ने 32 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन बनाए।

टीम से रजल श्रीवास्तव और श्रेयांस सिंह ने 51-51 रन, विकास सिंह ने 45 रन बनाए, तो गेदंबाजी में शुभम पाल ने दो को आउट किया। जवाब में एचबीटीयू की पूरी टीम 15.2 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आशुतोष दुबे ने सर्वा​धिक 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास सिंह ने पांच, देवेंद्र यादव ने दो को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!