Saturday, May 9, 2026
HomeखेलKanpur : राइडर्स क्लब बना केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट चैंपियन

Kanpur : राइडर्स क्लब बना केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट चैंपियन

फाइनल में साउथ जिमखाना को 33 रन से हराया, आदित्य सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

 

Kanpur । नेशनल यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खेला गया। किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेले गए खिताबी मुकाबले में राइडर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जिमखाना को 33 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर्स क्लब की टीम 19.4 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से लविश श्रीवास्तव ने 42 रन की अहम पारी खेली, जबकि अमन सिंह ने 34 और अभय सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। साउथ जिमखाना की ओर से गेंदबाजी में आदित्य मौर्या ने चार विकेट झटके। दिपांशु प्रताप को दो विकेट मिले, जबकि विकास शर्मा और अखिलेश यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

जवाब में साउथ जिमखाना की टीम निर्धारित 20 ओवर में 133 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अर्पित अवस्थी ने 30 रन और दिव्यांशु ने 21 रन बनाए। राइडर्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में आदित्य सिंह और देवांश तिवारी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं सचिन, अब्दुल रहमान, शिवांश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आदित्य सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का ​खिताब दिया, तो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राहुल यादव और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ​खिताब अ​भिनव यादव को दिया गया।

विजेता व उपविजेता टीम को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कौशल कुमार सिंह, पीएस नेगी, सौरभ कपूर, तरुन कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!