मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ग्रीन पार्क स्टेडियम के छात्रावास निर्माण में मिलीं कई खामियां,डीएम ने लगाई फटकार
खेल

Kanpur : ग्रीन पार्क स्टेडियम के छात्रावास निर्माण में मिलीं कई खामियां,डीएम ने लगाई फटकार

Akash Chaudharyअपडेट: January 25, 2025
Kanpur । शुक्रवार को कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में बन रहे छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इसमें 80 बेड के नए छात्रावास में उन्हें कई खामियां देखने को मिली। इसको लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच कमेटी का गठन करने के साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जब ग्रीनपार्क स्टेडियम में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 80 बेड के नए छात्रावास की स्थिति देखी। इस दौरान उन्हें कार्य में काफी खामियां देखने को मिली। इसमें दरवाजे की मोटाई 25 एमएम होनी चाहिए थी, लेकिन निर्माण में 20 एमएम भी नापने पर मिली। साथ ही दरवाजों में लगाई गई कुंडी की भी खराब गुणवत्ता प्राप्त हुई।
उन्होंने इन खामियों के बारे में भी पूछा तो पता चला कि ठेकेदार को कोई नोटिस तक नहीं दी गई है। इसके अलावा निर्माण कार्य भी काफी धीरे चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में मार्च में इस प्रोजेक्ट की अनुमति मिल गई थी। यूपी प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन की ओर से इसे जून में शुरू किया गया। जून 2024 तक इसे तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन जनवरी 2025 तक प्रोजेक्ट्स शुरू नहीं हो सका है। डीएम ने कहा कि सारा काम केवल कागजी तौर पर हो रहा है।
लगाई कार्यदायी संस्था को फटकार
डीएम ने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यप्रिय को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में बहुत लापरवाही मिली है। जिम्मेदारों ने भी निर्माण कार्यों की स्थिति को नहीं परखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *