Saturday, May 16, 2026
HomeखेलKanpur : सीईसीएसई नार्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने...

Kanpur : सीईसीएसई नार्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur : सीईसीएसई नार्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कानपुर। महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर इंद्रपुरी और भगवंती एजुकेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सीईसीएसई नार्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ शनिवार को महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, मन्धना में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 16 से 18 मई तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर इंद्रपुरी की प्रधानाचार्या श्रीमती जसदीप भट्टी, भगवंती एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री कुलश्रेष्ठ तथा कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पहले दिन खेले गए टीम मुकाबलों में अंडर-14 बालक वर्ग में शिलिंग हाउस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल विजेता और शिलिंग हाउस स्कूल उपविजेता बना।

अंडर-19 बालक वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस ने बाजी मारी, जबकि डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में अंडर-14 में शिलिंग हाउस स्कूल विजेता और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी ने खिताब जीता, जबकि सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19 बालिका वर्ग में सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल विजेता तथा डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी उपविजेता बना।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के एकल वर्ग के मुकाबले रविवार सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...