Kanpur । केडीएमए लीग के तहत जूनियर डिवीजन मुकाबले में रविवार को फ्रेन्डस यूनियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एचबीटीयू को 87 रन से हराकर 5 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। मैच में आदित्य सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट झटके और टीम की जीत के नायक बने।
एचबीटीयू मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्डस यूनियन की टीम 40 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से हर्ष मिश्रा ने 34, आदर्श गुप्ता ने 28 और ओम ने 17 रन बनाए। एचबीटीयू की ओर से इशू राजपूत ने चार विकेट और आशुतोष दुबे ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचबीटीयू की टीम 19.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम के लिए अंकित यादव ने 20 और ललित ने 16 रन बनाए। फ्रेन्डस यूनियन की ओर से आदित्य सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।


