Sunday, May 17, 2026
HomeखेलKanpur : कराटे मुकाबलों में चमके युवा खिलाड़ी, 21 बने स्वर्ण विजेता

Kanpur : कराटे मुकाबलों में चमके युवा खिलाड़ी, 21 बने स्वर्ण विजेता

Kanpur । ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को किदवईनगर ​स्थित किड्स डीपीएस परिसर में कानपुर जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में करीब 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, इसमें से 21 ​खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर यूसुफ बेग और प्रिंसिपल शाश्वत भदौरिया ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार तकनीक और जुझारूपन का प्रदर्शन पदक अपने नाम किए। विजेताओं को एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार व महासचिव सुनील श्रीवास्तव ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर बसंत, राजेंद्र, वैभव गौड़, मिथुन श्रीवास्तव, रॉकी एडविन, सुमित कश्यप समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।स्वर्ण पदक विजेता ​खिलाड़ियों में तन्वी, आराध्या, अर्पिता, अर्ना, अंशिका, सलोनी, नव्या, सिद्धि, वैष्णवी, कनिका, अभियुक्त, नमरा सिद्दीकी, आगमन श्रीवास्तव, सुल्तान स्मिथ, निखिल मिश्रा, विराट श्रीवास्तव, विकास कश्यप, अथर्व मिश्रा, फैजान, ओम कश्यप और आयुष चौधरी शामिल रहे। रजत पदक विजेता में समायरा, सिद्धि, हर्षिका, अलीशा, आरोही अग्निहोत्री, युक्तिका गुप्ता, साक्षी, खुशी, रेनू शामिल रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...