शहर के राहुल सिंह बने उप्र टीम के कप्तान, दीपेंद्र और सुमित पाल का हुआ चयन
मेरठ, वाराणसी, गाजियाबाद, बदायूं, बरेली, अमरोहा, बिजनौर, शामली के खिलाड़ियों ने बनाई जगह
Kanpur । कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली पांचवीं नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट टी-20 चैंपियनशिप के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई। 17 से 24 में तक खेली जाने वाली नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम के कप्तानी शहर के राहुल से करेंगे। उनके साथ टीम में कानपुर के सुमित पाल और दीपेंद्र सिंह का चयन हुआ है।

उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान राहुल सिंह ने बताया कि टीम में अयोध्या के राधिका प्रसाद, शामली के मोहम्मद सादिक, बदायूं के बिन्टू यादव, गाजियाबाद के शेखर चौधरी, बिजनौर के चंद्रशेखर, वाराणसी के कुमार राहुल, अमरोहा के शाने आलम, मेरठ के कासिम खान और अक्षांश चौधरी, मुरादाबाद के अनवर अली तथा बरेली के योगेश कुमार, उत्तर प्रदेश की 14 सदस्य टीम में चुने गए हैं।
उत्तर प्रदेश टीम का कोच शाहजहांपुर के अभिषेक कुमार तथा मैनेजर कानपुर के अंश साहू को बनाया गया है। कर्नाटक दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में देश के सभी जॉन की विजेता और उपविजेता टीम के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।


