Sunday, May 17, 2026
HomeखेलKanpur : जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग का आगाज, नन्हे खिलाड़ियों को मिला...

Kanpur : जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग का आगाज, नन्हे खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच

Kanpur।  केसीए से संबद्ध जेएनटी स्पोर्ट्स वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सिग्मा ग्रिपलॉक ट्रॉफी के लिए 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 का रविवार को कानपुर साउथ मैदान पर भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में लॉटरी के माध्यम से टीमों की घोषणा की गई। इसके साथ कप्तान के और प्रतिभागी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश रणजी टीम और इंडिया-ए टीम के पूर्व खिलाड़ी अंकित सिंह राजपूत ने कहा कि जेएनटी संस्था और केसीए प्रदेश क्रिकेट में नई प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य के खिलाड़ियों को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं।

विशिष्ट अतिथि रियासत अली व विवके कुमार मिश्रा ने संस्था की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जूनियर स्तर पर इस प्रकार के आयोजन क्रिकेट के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की भी सराहना की।

जेएनटी संस्था के निदेशक अशद कमल इराकी ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्रतियोगिता को प्रदेश के अन्य जिलों तक विस्तार देने में सहयोग की मांग की। कार्यक्रम का संचालन अहमद अली खान तालिब ने किया। प्रतियोगिता में इस बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें लिवरपूल इलेवन, गोल्डी मसाले इलेवन, पर्फ इलेवन, प्राइम एनलाइटेन इलेवन, मेपलवुड इलेवन, एसएनके इलेवन, सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन, ऑलिवर ब्राउन इलेवन, बालमोल इलेवन, सोलोवैर यूके इलेवन, डीकेजी एंटरटेनमेंट इलेवन और स्वस्तिक इंटरनेशनल इलेवन शामिल हैं।

यह बने कप्तान::: उन्नाव के कार्तिक शुक्ला, कानपुर के ग्रांथ आदित्य सिंह, कानपुर के सार्थक अग्रवाल, कानपुर के अयान पुरोहित, न्यू दिल्ली के आरव कटियार, कानपुर के शिवांश प्रताप सिंह, बस्ती के अरनव सिंह, कानपुर के अर्थव दीक्षित, कानपुर के अद्रिक, कानपुर के रियांश पाल, झांसी के आदित्य यादव, गोरखपुर के युवराज यादव को चुना गया।

इस मौके पर केसीए अध्यक्ष सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जेएनटी संस्था के अध्यक्ष आईएम रोहतगी, निदेशक प्रबोध शर्मा, सचिव संजय शुक्ला, संगठन सचिव अमित मिश्रा, अभिषेक तिवारी, दिनेश सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...