Sunday, May 17, 2026
HomeखेलKanpur : सीसीएल टी-20 में धर्मेन्द्र यादव का जलवा, जीटीबी वारियर्स ने...

Kanpur : सीसीएल टी-20 में धर्मेन्द्र यादव का जलवा, जीटीबी वारियर्स ने भी मारी बाजी

Kanpur ।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता में रविवार को पहले मैच में कानपुर वारियर्स ने स्पार्क इंटरनेशनल को छह विकेट से मात दी। दूसरे मैच में जीटीबी वारियर्स ने ब्लू वारियर्स को रोमांचक मैच में एक विकेट से पराजित किया।

#kanpur

सप्रू मैदान पर पहले मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से प्रमोद पाटिल ने 33, जहीरउद्दीन ने 28, अभिलाष चतुर्वेदी ने 20 और अविनाश ने 19 रन बनाए। तो गेंदबाजी में कानपुर वारियर्स की ओर से आशीष यादव और सौरभ गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर वारियर्स ने 17.3 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

जीत में धर्मेन्द्र यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 124 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि आशीष ने 18 रन का योगदान दिया। स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से जहीरउद्दीन ने दो विकेट लिए। धर्मेन्द्र यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में ब्लू वारियर्स की टीम 17.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई।

स्वर टंडन ने 42, निहाल ने 18 और धर्मेन्द्र यादव ने 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जीटीबी वारियर्स की ओर से संतोष गुप्ता ने चार विकेट, चेतन सिंह ने तीन और शेख मुश्ताक ने दो विकेट चटकाए। जवाब में जीटीबी वारियर्स ने 18.4 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाकर रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।

शेख मुश्ताक ने 43 और हरिओम ने 23 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की ओर से गेंदबाजी में आफाक और हसीन ने दो-दो विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शेख मुश्ताक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...