मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : पूर्व पार्षद को श्रद्धांजलि देने को उमड़े जनप्रतिनिधि और समाजसेवी
कानपुर

Kanpur : पूर्व पार्षद को श्रद्धांजलि देने को उमड़े जनप्रतिनिधि और समाजसेवी

Akash Chaudharyअपडेट: January 25, 2025

Kanpur ।श्री राम नवमी महोत्सव समिति शिवाला के संस्थापक मंहामंत्री एवं पूर्व पार्षद गोपी कृष्ण ओमर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।
श्रद्धांजलि सभा मे गोपी जी चित्र पर फूल माला चढाकर गायत्री मंत्र हुआ व गोपी जी का जीवन परिचय में बताया गया कि इनका जन्म सन 1942 में मिश्रीलाल के परिवार इटावा बाजार में हुआ था।

#kanpur

1960 में आपने जनसंघ में सम्मिलित होकर राजनीतिक व सामाजिक कार्य करने लगे आप कई बार जेल गए सन 1986 में राम मंदिर आंदोलन में मंदिर का ताला खुलने के बाद श्री रामनवमी महोत्सव समिति शिवाला का गठन किया तभी से आज तक रामनवमी के अफसाना मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकलते चले आ रहे हैं।

#kanpur

आप तीन बार नगर निगम के पार्षद भी रहे हैं।*श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गोपी जी ने अपना पूरा जीवन राजनीति धार्मिक संस्थाओं व समाज सेवा में अर्पित कर दिया आज ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो बिगड़ स्वास्थ्य के समाज सेवा में लगे रहते हैं

#kanpur

विधानसभा अध्यक्ष श्सतीश महान ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की गोपी ओमर जैसे व्यक्तियों की भाजपा में बहुत जरूरत है अपने जीवन काल में इन्होंने हिंदू समाज व धर्म के लिए अनेकों आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाया है इसका उदाहरण श्री रामनवमी महोत्सव समिति है गोपी जी का एक सपना था की राम मंदिर बने उनके जीवन काल में राम मंदिर बना और उन्होंने इसी खुशी में विगत वर्ष रामनवमी से पूर्व राम मंदिर निर्माण के पूरा होने पर पूरे शहर में भक्त राम रथ घुमाया और कई उत्सव की है श्रद्धांजलि देने वालों में नीलिमा कटियार आभिताब बाजपेई

अरुण पाठक (विधायक)पूर्व विधायक रघुनंदन सुरेश अवस्थी,सुनील बजाज मुकुंद मिश्रा, विजय पाण्डेय,पार्षद विकाश जायसवाल विनोद गुप्ता,*रामनवमी सीमित के विजय गुप्ता ,अध्यक्ष भूपेन्द्र गर्ग उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई, देवा कुमार ओमर।(भाई) राम जी ओमर,बलराम ओमर,अमर ओमर(पुत्र)आकाश ओमर,वैभव ओमर,अद्बिक ओमर ,संजय गुप्ता, मणिकांत जैन,डा.श्याम बाबू गुप्ता सहित सैकड़ों समाज के लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *