Kanpur । उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में जूनियर व ग्रीन पार्क में सीनियर खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। प्रदेश स्तरीय कैंप के जरिये यूपीसीए अंडर-16, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की खोज कर रहा है। ताकि अगले सत्र के लिए हर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ संभावित खिलाड़ियों की खोज की जा सके।
जिन्हें यूपीसीए के ट्रायल, कैंप और टीम में चुना जा सके। रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय की देखरेख में खिलाड़ियों के बीच अभ्यास मैच कराए गए। इसमें ट्रायल मैच के जरिये बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्ररक्षण स्किल को परखा गया।
सीनियर खिलाड़ियों ने सटीक लेंथ और स्किल युक्त बल्लेबाजी कर खुद को साबित किया। इसी प्रकार कमला क्लब में अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मैच खेले गए। जूनियर खिलाड़ियों ने भी ट्रायल मैच में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण स्किल में छाप छोड़ी।


