मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : मंगलवार को नौबस्ता से हमीरपुर जाने से पहले जान ले ट्रैफिक डायवर्जन
कानपुर

Kanpur : मंगलवार को नौबस्ता से हमीरपुर जाने से पहले जान ले ट्रैफिक डायवर्जन

Akash Chaudhary

Kanpur ।सीसामउ-विधानसभा उपचुनाव में 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 19 नवंबर को पोलिंग पार्टी नौबस्ता गल्ला मंडी से रवाना होगी ।इसके मद्देनजर यातायात विभाग ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है जो 19.11.2024 को प्रातः 6 बजे से रात्रि 08 बजे तक लागू रहेगा।
यह है ट्रैफिक डायवर्जन प्लान :-
➤ समस्त प्रकार के भारी मध्यम वाहन हमीरपुर से नौबस्ता कानपुर जाने वाले वाहन घाटमपुर से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन घाटमपुर से चौडगरा (फतेहपुर) होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे ।

> नौबस्ता से हमीरपुर को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी एवं मध्यम वाहन नौबस्ता से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रामादेवी से चौडगरा फतेहपुर, घाटमपुर अथवा सचेंडी से किसान नगर होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

➤ समस्त प्रकार के छोटे वाहन जिन्हे नौबस्ता से घाटमपुर जाना है नौबस्ता बंबा से आगे नहीं जा सकेंगे ऐसे वाहन वैष्णवी हॉस्पिटल से बायें सर्विस रोड होते हुए सेन पश्चिम पारा चौकी से अपने गंतव्य को जायेंगे अथवा नौबस्ता से बर्रा बाइपास (यादव मार्केट) से बाये मुडकर सागर पुरी मोड या औरियारा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगे।

➤ घाटमपु से नौबस्ता कानपुर को जाने वले समस्त प्रकार के छोटे वाहन औरियारा, न्यूरी मोड़ से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन औरियारा न्यूरी मोड से बायें होते हुए बर्रा बाइपास से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

https://parpanch.com/kanpur-peacock-miracles-won-from-the-claws-of-ram-singh/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *