Saturday, July 25, 2026
HomeखेलKanpur : अंपायर से अभद्रता पर केसीए सख्त, तीन खिलाड़ियों पर गिरी...

Kanpur : अंपायर से अभद्रता पर केसीए सख्त, तीन खिलाड़ियों पर गिरी अनुशासनात्मक गाज

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने मैच के दौरान अंपायर से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तीन खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और उन्हें निलंबित किया। निलंबन अवधि के दौरान ये खिलाड़ी एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं और उससे संबद्ध इकाइयों की ओर से आयोजित किसी भी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। केसीए के अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि साउथ जिमखाना के खिलाड़ी शैलेन्द्र शुक्ला को तीन मैचों के लिए निलंबित किया गया है।

वहीं सीसीएल टी-20 में भाग ले रही पटेल प्रॉपर्टीज टीम के खिलाड़ी ओम मिश्रा पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा देवेन्द्र कुमार को पूरे 2026-27 सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि में वह केसीए और उससे संबद्ध इकाइयों की किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। केसीए ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट में अनुशासन और अम्पायरों के प्रति सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...