बीआरसी कल्याणपुर में प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, शैक्षिक गुणवत्ता और ऑपरेशन कायाकल्प की हुई समीक्षा
Kanpur । निपुण भारत मिशन के तहत बीआरसी कल्याणपुर में शनिवार को विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने की। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियां अपनाने के निर्देश दिए।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प,समावेशी शिक्षा, मानव संपदा, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), सामुदायिक सहभागिता, विद्यालयों के अभिलेखीकरण और अन्य प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों का वातावरण स्वच्छ,आकर्षक और बालमैत्री होना चाहिए, ताकि बच्चों का सीखने का स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने शिक्षकों से लक्ष्य आधारित कार्य करने और सीखने के परिणामों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
बैठक में एआरपी कृष्णा सिंह, अजय सिंह, ऋचा सिंह, सचिन शुक्ल और मनोज कुमार ने भी अकादमिक गुणवत्ता बढ़ाने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को नवाचार आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में अकबरी बेगम, पुष्पा वर्मा, धनंजय कुमार, भारती, रेखा, आशुतोष, रेनू, आभा, नीलम, खुर्शीदा, गीतिका, साधना, रत्नेश, सियाराम सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक मौजूद रहे


