Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला में 55 खिलाड़ियों ने सीखे सटीक निशाने...

Kanpur : निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला में 55 खिलाड़ियों ने सीखे सटीक निशाने के गुर

Kanpur । जिला आर्चरी एसोसिएशन कानपुर के तत्वावधान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के तीरंदाजी मैदान पर शनिवार को निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला हुई। इसमें 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को तीरंदाजी की बुनियादी तकनीकों, सुरक्षा मानकों और खेल के नवीनतम नियमों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

#kanpur

जिला आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को तीरंदाजी के प्रति प्रेरित करना और उन्हें शुरुआती स्तर से ही तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस दौरान एनआईएस कोच प्रभात कुमार, दीपक कुमार और विकल्प मिश्रा ने खिलाड़ियों को सही मुद्रा, लक्ष्य साधने की तकनीक, तीर चलाने की विधि और खेल की बारीकियों का अभ्यास कराया। संचालन आयोजक सचिव वैभव गौड़ ने किया। कार्यक्रम में सह-सचिव संदीप कुमार, मौसमी साहू, राखी, ओजस, आयुष कुमार, युवराज, दिनेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...