Friday, July 24, 2026
HomeखेलKanpur : कर्ण शर्मा बने यूपी लीग सीजन-4 के सबसे महंगे खिलाड़ी

Kanpur : कर्ण शर्मा बने यूपी लीग सीजन-4 के सबसे महंगे खिलाड़ी

23 लाख रुपए में कानपुर सुपरस्टार ने खरीदा
कानपुर के मो. शारिम को 17.50 लाख रुपए में काशी रुद्रास ने लिया

Kanpur । भारतीय स्पिनर मेरठ के कर्ण शर्मा यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। आगरा में शुक्रवार को होटल ताज में देर रात तक चल रहे मिनी ऑक्शन में कुल 45 रिक्त स्लॉट के लिए अभी तक 20 खिलाड़ियों को छह फ्रेंचाइजियों ने खरीद लिया है। जिसमें कानपुर सुपरस्टार ने टीम इंडिया और आईपीएल में अपनी फिरकी का जादू दिखा चुके कर्ण शर्मा को 23 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि में खरीदा।

#kanpur

नीलामी में दूसरी सबसे बड़ी कीमत स्पीड हंट से चुने गये बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम को मिली। उन्हें नोएडा सुपरकिंग्स ने 21.50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

नीलामी में कानपुर को कुल 11, नोएडा को दस और शेष चारों टीमों को छह-छह खिलाड़ी चुनने हैं। जिसमें अभी तक कानपुर ने छह, नोएडा ने पांच, काशी और लखनऊ ने तीन-तीन, लखनऊ ने दो और गोरखपुर ने एक खिलाड़ी खरीदा है।पहली बार दो शहरों में 14 अगस्त से आयोजित होने जा रहे यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन इस बार आगरा में रखा गया।

#kanpur

जिसमें प्रदेश के कुल 287 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। सायं पांच बजे बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी ने मंच से खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया को शुरू किया। इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर भी मौजूद रहे। शुरुआत के तीन खिलाड़ियों में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखायी लेकिन उसके बाद आए मेरठ के शिवम चौधरी को 21 लाख रुपए में गौर गोरखपुर लॉयंस ने खरीदकर नीलामी की शुरुआत काफी धमाकेदार की।

नीलामी में कुल 45 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था जिसमें देर रात तक 20 खिलाड़ियों को खरीद लिया गया था। इसमें मेरठ के कर्ण शर्मा को सबसे अधिक 23 लाख रुपए में कानपुर ने खरीदा।दूसरे स्थान पर स्पीड हंट से चुने गये शुभम गौतम को 21.50 लाख में नोएडा और तीसरे स्थान पर शिवम चौधरी को 21 लाख में गोरखपुर ने खरीदा। इसके बाद कानपुर के मो. शारिम 17.50 को काशी, मुरादाबाद के शिवा सिंह को 17.50 लाख में नोएडा, मेरठ के समीर चौधरी को 11.75 में लखनऊ, सहारनपुर के शोएब सिद्दकी को 11.25 लाख में नोएडा ने शामिल किया।

मिनी ऑक्शन में यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, यूपी लीग सदस्य संजीव सिंह, सीईओ अंकित चटर्जी, रियासत अली, मीडिया चेयरमैन मो. फहीम, मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब आदि मौजूद रहे।


नीलामी लिस्ट टॉप-20 खिलाड़ी

कर्ण शर्मा 23 लाख कानपुर सुपरस्टार
शुभम गौतम 21.50 लाख नोएडा सुपरकिंग्स
शिवम चौधरी 21 लाख गौर गोरखपुर लायंस
मो. शारिम 17.50 लाख काशी रुद्रास
शिवा सिंह 17.50 लाख नोएडा सुपरकिंग्स
समीर चौधरी 11.75 लाख लखनऊ फॉल्कंस
शोएब सिद्दकी 11.25 लाख नोएडा सुपरकिंग्स
यशोवर्द्धन सिंह 6.6 लाख कानपुर सुपरस्टार
विजय यादव 5.2 लाख काशी रुद्रास
अंचित यादव 5 लाख नोएडा सुपरकिंग्स
करन चौधरी 5 लाख मेरठ मेवरिक्स
कुणाल यादव 5 लाख मेरठ मेवरिक्स
वैभव चौधरी 5 लाख काशी रुद्रास
कार्तिकेय सिंह 3.50 लाख लखनऊ फॉल्कंस
शिवम बंसल 3.5 लाख कानपुर सुपरस्टार
मो. अमान 3.5 लाख कानपुर सुपरस्टार
शौर्या सिंह 3.5 लाख नोएडा सुपरकिंग्स
रजत सनशेरवाल 3.5 लाख कानपुर सुपरस्टार
अजय कुमार 2.5 लाख कानपुर सुपरस्टार
कृष्ण कुमार सरोज 2.5 लाख लखनऊ फॉल्कंस

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...