Wednesday, September 9, 2026
HomeखेलKanpur : काशी बनेगा अब उप्र का नया क्रिकेट हबः राजीव शुक्ला

Kanpur : काशी बनेगा अब उप्र का नया क्रिकेट हबः राजीव शुक्ला

अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ आईपीएल, यूपी टी-20 मैच भी होंगे आयोजित

Kanpur । वाराणसी में तैयार हो रहा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का अपना पहली निजी स्टेडियम अब प्रदेश में क्रिकेट का नया गढ़ बनने जा रहा है। शुक्रवार को आगरा में यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के मिनी ऑक्शन में पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष व यूपीसीए के पुरोधा राजीव शुक्ला ने यह बात मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि काशी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अपने अंतिम चरणों में है।

#kanpur

अगस्त तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद हम यहां सबसे पहले घरेलू क्रिकेट के मुकाबलों को आयोजित करायेंगे। संभवतः रणजी का भी एक मैच यहां आयोजित किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी योजना यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को कराने की है।

जो इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष की शुरुआत में हो सकती है। इसके साथ ही अगले वर्ष यहां आईपीएल के भी मैच आयोजित किये जायेंगे। वहीं इस बार कानपुर और लखनऊ में आयोजित हो रही यूपी टी-20 भी अगले सीजन में वहां देखने को मिलेगी।

यूपी लीग ऑक्शनः
पहला ही नाम विवादों में छाया
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के शुक्रवार को आगरा में हुए मिनी ऑक्शन की शुरुआत काफी विवादों में रही। सायं पांच बजे शुरू हुए ऑक्शन में मंच पर अभिनेता अंगद बेदी ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को बॉक्स से खिलाड़ियों का पहला नाम निकालने को कहा। जिसपर उन्होंने जो नाम निकाला वह अंगद बेदी को दिए बिना ही मंच पर ही बैठे यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा को जाकर थमा दिया। साथ ही यूपीसीए सीईओ अंकित चटर्जी को भी जाकर कुछ बातचीत की।

सूत्रों की माने तो राजीव शुक्ला ने जो नाम निकाला था वह नलिन मिश्रा का था, जो राकेश मिश्रा का बेटे हैं। जिनपर पिछले दिनों हितों के टकराव के कारण टीम में नाम होने के बावजूद वापस लेना पड़ा था। जब इस बारे में आलाधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नलिन का नाम पहले ही हटा दिया था क्योंकि उस पर जो पिछला मामला हुआ था उसपर अंतिम फैसला होना बाकी है। हालांकि इससे इंकार किया कि वह पर्ची नलिन की थी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...