Thursday, May 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर पुलिस की विवेचना अब होगी डिजिटल, 945 विवेचकों को...

Kanpur : कानपुर पुलिस की विवेचना अब होगी डिजिटल, 945 विवेचकों को मिले टैबलेट

एआई आधारित क्यूआर कोड से होगी मॉनिटरिंग, केस डायरी और डिजिटल साक्ष्य होंगे ऑनलाइन

Kanpur । पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने विवेचना प्रणाली को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा के पर्यवेक्षण में 945 टैबलेट विभिन्न थानों और इकाइयों के विवेचकों को वितरित किए गए हैं।

चकेरी, नजीराबाद, फजलगंज, चमनगंज और कोतवाली समेत कई थानों के विवेचकों को दिए गए ये टैबलेट अब केस डायरी तैयार करने, दस्तावेजों के संकलन, डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित रखरखाव और विभिन्न पोर्टलों पर त्वरित अपडेट में मदद करेंगे। टैबलेट वितरण कार्यक्रम अपर पुलिस उपायुक्त लाइन की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विवेचना प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। खास बात यह है कि सभी टैबलेट पर “रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर” का एआई जनरेटेड यूनिक क्यूआर कोड लगाया गया है। इसके जरिए प्रत्येक टैबलेट की पहचान, उपयोग, रखरखाव, रिपेयर और रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी।

पुलिस कमिश्नरेट का मानना है कि तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग से न केवल विवेचना की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि आम जनता को भी अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...