Wednesday, September 9, 2026
HomeखेलKanpur : पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की बेटियां बनीं क्लस्टर-4 चैंपियन, अब राष्ट्रीय खिताब...

Kanpur : पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की बेटियां बनीं क्लस्टर-4 चैंपियन, अब राष्ट्रीय खिताब पर नजर

Kanpur। लखनऊ ​स्थित रेडियंट प​ब्लिक स्कूल में 22 से 25 जुलाई तक सीबीएसई अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल क्लस्टर-4 टूर्नामेंट हुआ। इसमें शहर के पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल की टीम चैंपियन बनी। अब टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेगी।
टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्णचंद्र ने रानी लक्ष्मी बाई सेंक्टर-14 को 26-2 से पराजित किया। तो दूसरे मैच में एसकेडी लखनऊ को 27-14 से मात दी। तीसरे मैच में रानी लक्ष्मी बाई सेंटर-सी पर 36-18 से जीत दर्ज की। जबकि फाइनल मुकाबले में पूर्णचंद्र ने आर्मी प​ब्लिक स्कूल लखनऊ को 18-13 के अंतर से हराकर चैंपियन​​शिप की ट्रॉफी अपने खाते में डाली।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश उपाध्याय ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और कानपुर का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और बास्केटबॉल कोच विनय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन को दिया।

इस जीत के साथ पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन की टीम अब सीबीएसई अंडर-19 बालिका राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में क्लस्टर-4 का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता 20 से 26 सितंबर तक बिहार के जमुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल में आयोजित होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...