मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : विश्व दृष्टि दिवस पर आईएमए ने किया वॉकथॉन का आयोजन
कानपुर

Kanpur : विश्व दृष्टि दिवस पर आईएमए ने किया वॉकथॉन का आयोजन

Akash Chaudhary

Kanpur ।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने ऑप्थाल्मिक सोसाइटी के सहयोग से विश्व दृष्टि दिवस पर एक जागरूकता वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “अपनी आंखों का ध्यान रखें, क्योंकि दृष्टि ही जीवन का प्रकाश है।”आमजन को नेत्र सुरक्षा और नियमित नेत्र जांच के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

#kanpurवॉकथॉन का शुभारंभ गुरुवार IMA भवन, परेड से हुआ। यह रैली बड़ा चौराहा तक गई और पुनः IMA भवन पर आकर संपन्न हुई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, नेत्र रोग विशेषज्ञों, मेडिकल विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

#kanpurआयोजन में डॉ. नंदिनी रस्तोगी (अध्यक्ष, IMA), डॉ. विकास मिश्रा (मानद सचिव, IMA), डॉ. अनुराग मेहरोत्रा (अध्यक्ष, IMA 2025-26), डॉ. शालिनी मोहन (मानद सचिव, IMA 2025-26), डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव, IMA 2025-26), डॉ. संगीता शुक्ला (अध्यक्ष, KOS), डॉ. आकाशा सिन्हा (सचिव, KOS), डॉ॰ कुणाल सहाय (उपाध्यक्ष IMA), डॉ॰ ब्रिजेन्द्र शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष IMA), डॉ. गुल शगुफ्ता (जॉइंट सेक्रेटरी 25-26), डॉ. शशिकांत मिश्रा (ब्लड बैंक कन्वीनर) इत्यादि की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *