मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : देवांश और मीनाक्षी ने दौड़ में जीते दोहरे खिताब
खेल

Kanpur : देवांश और मीनाक्षी ने दौड़ में जीते दोहरे खिताब

Akash Chaudharyअपडेट: November 4, 2026

ब्रह्मानंद कॉलेज के खेलकूद समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Kanpur। ब्रह्मानंद कॉलेज के वार्षिक खेलकूद समारोह में बुधवार को एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में देवांश कुमार साहू ने 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दोहरा खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में मीनाक्षी ने 400 और 800 मीटर दौड़ में बाजी मारते हुए दोहरी सफलता हासिल की।

#kanpur

क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान पर बुधवार को आयोजित खेलकूद समारोह का शुभारंभ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) सुधांशु पांड्या ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है और इसमें खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

परिणाम:::प्रतियोगिता के बालक वर्ग की ऊंची कूद में अंबर श्रीवास्तव, लंबी कूद में आयुष वर्मा और डिस्कस थ्रो में यश कुमार विजेता रहे। 200 और 400 मीटर दौड़ में देवांश कुमार साहू और 800 मीटर में अक्षय सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में अमीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 और 800 मीटर दौड़ में मीनाक्षी विजेता रहीं। लंबी कूद में आकांक्षा सिंह और डिस्कस थ्रो में प्रिया कश्यप ने पहला स्थान प्राप्त किया।