मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : बैडमिंटन में डीएवी कॉलेज और सीएसजेएमयू ने जीते खिताब
खेल

Kanpur : बैडमिंटन में डीएवी कॉलेज और सीएसजेएमयू ने जीते खिताब

Akash Chaudhary

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बुधवार को अंतर-महाविद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में डीएवी कॉलेज और महिला वर्ग में सीएसजेएमयू की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में 25 महाविद्यालयों के 83 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
पुरुष वर्ग के टीम मुकाबले में डीएवी कॉलेज ने पहला और सीएसजेएमयू ने दूसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में वैभव ओमर विजेता और प्रियान्शु सिंह चौहान उपविजेता रहे। चैलेंज इवेंट में नमन यादव ने बाजी मारी, जबकि अमृतांश तिवारी दूसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग के टीम मुकाबले में सीएसजेएमयू विजेता और वीएसएसडी कॉलेज उपविजेता रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में अदिति मिश्रा ने पहला और कौशिकी गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चैलेंज इवेंट में पायल यादव विजेता और रिया वर्मा उपविजेता बनीं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के बाद ऑल इंडिया नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन पर डॉ. प्रभाकर पांडेय और आयोजन सचिव डॉ. आशीष कुमार दुबे ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।