Kanpur। कैंट स्थित सेंट एलायसियस हाईस्कूल में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें येलो हाउस ने 405 अंक हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। रेड हाउस 385 अंकों के साथ दूसरे और ग्रीन हाउस 375 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, रिले रेस, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य फादर आर्ची बाल्ड डिसिल्वा ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, धैर्य और टीम भावना विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधक फादर लेंसी डिकोना ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ

