मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : नपुर मंडल के चैंपियन कप्तान तुषार को मिला नेशनल का टिकट
खेल

Kanpur : नपुर मंडल के चैंपियन कप्तान तुषार को मिला नेशनल का टिकट

Akash Chaudhary

Kanpur।  70वीं विद्यालयीय राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में कानपुर मंडल को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान तुषार पॉल का चयन राष्ट्रीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिका के लिए हुआ है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 11 से 17 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तुषार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

सर्वेश तिवारी ने बताया कि स्वरूपनगर के रहने वाले तुषार पॉल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पांच मुकाबलों में 186 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी हासिल किए। फाइनल में उनकी 60 रन की नाबाद पारी और एक विकेट ने कानपुर मंडल को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ कानपुर मंडल से इटावा के विकेटकीपर बल्लेबाज वंश यादव और बल्लेबाज राहुल का भी राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है।

खिलाड़ियों के चयन पर डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी, अनुराग मिश्रा, सर्वेश तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी और अन्य खेल पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।