छह स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया शहर का मान
Kanpur। लखनऊ में दो और तीन नवंबर तक इंटर जूडो चैंपियनशिप हुई। इसमें द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण समेत 13 पदक अपने नाम किए। 31 विद्यालयों के बीच हुई प्रतियोगिता में टीएसएच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम ऊंचा किया।
प्रतियोगिता में सांन्वी ने स्वर्ण और हार्दिक ने रजत पदक जीता। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग में अंश गुप्ता, वीर कुमार, अवनी, लक्ष्मी कश्यप और सृष्टि शुक्ला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अनुराग कुमार ने रजत पदक जीता। इसके अलावा आदित्य राज तिवारी, अंशुमान तिवारी, वरुण, शारा खान और अल्शिफा ने कांस्य पदक जीता।

