Friday, May 8, 2026
HomeखेलKanpur : अभिनव के बल्ले और रहमान की गेंदबाजी से जीते साउथ...

Kanpur : अभिनव के बल्ले और रहमान की गेंदबाजी से जीते साउथ जिमखाना व राइडर्स

Kanpur।  नेशनल यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पहले मैच में साउथ जिमखाना ने खेरापति एथलेटिक्स को 61 रन से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में राइडर्स क्लब ने स्पार्क क्लब को सात विकेट से हराया।

राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में साउथ जिमखाना ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 227 रन बनाए। अभिनव यादव ने 88 रन और राहुल यादव ने 68 रन, अर्पित अवस्थी ने 27 और दिव्यांश कुमार साहू ने 20 रन नाबाद बनाए। तो गेंदबाजी में खेरापति एथलेटिक्स की ओर से लव पांडे और विराट सिंह को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेरापति एथलेटिक्स की टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। आर्यन सक्सेना ने 46, रितिक तिवारी ने 26 और सौरभ सिंह ने 24 रन बनाए। तो गेंदबाजी में साउथ जिमखाना की ओर से अभिनव यादव ने तीन विकेट झटके। अभिनव यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में स्पार्क क्लब की टीम 14.1 ओवर में 79 रन पर ऑल आउट हो गई। दीपक यादव ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राइडर्स क्लब की ओर से मो. रहमान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए, जबकि आदित्य सिंह ने एक विकेट लिया। जवाब में राइडर्स क्लब ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाकर मुकाबला जीता।

जीत में अमन सिंह ने 18 रन बनाए, जबकि शाश्वत बन्दोह ने 41 रन की नाबाद पारी खेली, तो गेंदबाजी में स्पार्क क्लब की ओर से दीपक यादव ने तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए मो. रहमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!