Wednesday, September 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : सेहरे वाले दूल्हे को पहली पत्नी ने घेरा, मंडप में...

Kanpur : सेहरे वाले दूल्हे को पहली पत्नी ने घेरा, मंडप में थम गई दूसरी शादी

कोर्ट में चल रहे वैवाहिक विवाद के बीच रचाई जा रही थी शादी, पुलिस दूल्हे को ले गई चौकी

Kanpur । श्यामनगर के एक मैरिज लॉन में शुक्रवार रात शादी की खुशियां उस समय हंगामे में बदल गईं, जब दूल्हे की पहली पत्नी अचानक मंडप में पहुंच गई। खुद को दूल्हे की कानूनी पत्नी बताते हुए उसने दूसरी शादी का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते समारोह में अफरा-तफरी मच गई और शादी की रस्में बीच में ही रुक गईं। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर चौकी चली गई।

#kanpur

चमनगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में जूही लाल कॉलोनी निवासी इंटीरियर कारोबारी से हुई थी। वर्ष 2024 में विदाई के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि बिना तलाक लिए पति दूसरी शादी करने जा रहा था।

महिला के मुताबिक, उसे दूल्हे के पड़ोसी ने फोन कर शादी की सूचना दी। उसने पति और ससुराल पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह अपनी बहन के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंच गई और शादी रुकवा दी। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान बारातियों और मेहमानों में भी हलचल मची रही।

महिला ने दावा किया कि पति उससे रोज व्हाट्सएप पर चैट करता था और महीने में कई बार मुलाकात भी होती थी। ऐसे में दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल विरोध किया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है। मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...