मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : ‘क्राफ्टरूट्स’ प्रदर्शनी लाजपत भवन में कल से ,राज्यपाल करेंगी उद्घाटन
कानपुर

Kanpur : ‘क्राफ्टरूट्स’ प्रदर्शनी लाजपत भवन में कल से ,राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

Akash Chaudhary

Kanpur । ग्रामश्री संस्था के द्वारा ‘क्राफ्टरूट्स’ प्रदर्शनी लाजपत भवन में 4 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के द्वारा सुबह 10:00 किया जायेगा।यह जानकारी यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान अनार पटेल ने दी।उन्होंने बताया कि ‘क्राफ्टरूट्स ग्रामश्री संस्था की शाखा है, जिसकी स्थापना 1995 में आनंदीबेन पटेल ने महिला उत्थान और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से की थी।

संस्था अब तक 75 हजार से अधिक महिलाओं के जीवन को नई दिशा दे चुकी है। 2008 से शुरू हुई क्राफ्टरूट्स ने भारत की पारंपरिक और सांस्कृतिक कलाओं को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुबई, अमेरिका और सिंगापुर समेत कई देशों में अब तक 76 प्रदर्शनियां आयोजित हो चुकी हैं।प्रदर्शनी में 22 राज्यों के 100 से ज्यादा कारीगर और 100 से अधिक हस्तकलाएं एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगी।

यहां पट्टचित्र (ओडिशा), लाक की चूड़ियां (राजस्थान), कांच की कलाकृतियां (उत्तर प्रदेश) और मिनिएचर पेंटिंग (राजस्थान) जैसी पारंपरिक कलाओं का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी होगा।प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी और खास बात यह है कि प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है। वार्ता में प्रमुख रूप से रीना बेनपाल,यशस्वी पटेल,लीना रावत,राहुल अमीन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *