Monday, June 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, डीएम बोले- रक्तदान...

Kanpur : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, डीएम बोले- रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में नियमित रक्तदाताओं और सामाजिक संस्थाओं को किया गया सम्मानित

Kanpur ।  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रक्तकेन्द्र विभाग में आयोजित सम्मान समारोह में स्वैच्छिक रक्तदाताओं और रक्तदान शिविरों के आयोजन में सहयोग करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है और यह किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का सबसे बड़ा माध्यम है।

#kanpur

उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से किया गया रक्तदान किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का अवसर प्रदान करता है। डीएम ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रक्तकेन्द्र की सराहना करते हुए बताया कि यह संस्थान कानपुर सहित आसपास के 17 जनपदों के मरीजों के लिए जीवनरेखा बना हुआ है और अब तक 48 हजार से अधिक यूनिट रक्त एवं रक्त अवयव उपलब्ध कराकर हजारों लोगों की जान बचा चुका है।

#kanpur

विशिष्ट अतिथि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा ने रक्तदाताओं को समाज का गुमनाम नायक बताते हुए कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा अनगिनत परिवारों को खुशियां लौटाने का काम करती है। उप-प्रधानाचार्य डॉ. रिचा गिरि ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि रक्तकेन्द्र प्रतिदिन अनेक मरीजों को रक्त एवं रक्त अवयव उपलब्ध कराकर नया जीवन देने का कार्य कर रहा है। समारोह में सिविल डिफेंस, थैलेसीमिया सोसायटी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के योगदान की भी सराहना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...