मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : विजयनगर से मरियमपुर तक सड़क होगी चौड़ी, विकास कार्य का हुआ शिलान्यास
कानपुर

Kanpur : विजयनगर से मरियमपुर तक सड़क होगी चौड़ी, विकास कार्य का हुआ शिलान्यास

Akash Chaudharyअपडेट: June 15, 2026

₹5.53 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक सड़क, यातायात व्यवस्था होगी बेहतर और जाम की समस्या होगी कम

Kanpur । शहर के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जाम और खराब सड़क की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों को जल्द ही बेहतर यातायात सुविधा मिलने वाली है। विजयनगर सब्जी मंडी चौराहा से संत नगर होते हुए मरियमपुर चौराहे तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का सोमवार को भव्य भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 5.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

#kanpur

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। क्षेत्र के लोगों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग का पूरा होना बताया।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विजयनगर से मरियमपुर तक का मार्ग क्षेत्र की प्रमुख लाइफलाइन है।

प्रतिदिन हजारों वाहन और राहगीर इस रास्ते से गुजरते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात सुगम होगा और लोगों का समय बचेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

#kanpur

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर शैलेंद्र दीक्षित, दीपक सिंह, अजय राय, विजय पटेल, दीपक शुक्ला, विजय मिश्रा, अरुण शर्मा, नीरज कुरील, आरती त्रिपाठी, पूनम कपूर, रंजीता पाठक, सरोज सिंह, सरिता साहनी और सुमन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।