Monday, September 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : चौकी में युवक की पिटाई के आरोप, धरने पर बैठे...

Kanpur : चौकी में युवक की पिटाई के आरोप, धरने पर बैठे विधायक

 

 

 

 

अमन अग्रवाल को रातभर चौकी में बैठाकर पीटने का आरोप, चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग

Kanpur । फीलखाना थाना क्षेत्र की सिरकी मोहाल चौकी में युवक से कथित मारपीट का मामला सोमवार को गरमा गया। अमन अग्रवाल को रातभर चौकी में बैठाकर पीटने के आरोप से परिजनों में आक्रोश फैल गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान बताए गए हैं। मामला आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई तक पहुंचा तो वह तत्काल चौकी पहुंचे। युवक की हालत और परिजनों के आरोप सुनने के बाद विधायक चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए।परिजनों का आरोप है कि पुलिस अमन को जबरन उठाकर सिरकी मोहाल चौकी ले आई थी। इसके बाद उसे पूरी रात चौकी में बैठाकर रखा गया।

आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ पट्टे से मारपीट की गई। सुबह युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने चौकी पहुंचकर अमन और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक भी मौके पर पहुंचने लगे, जिससे चौकी के बाहर गहमागहमी बढ़ गई।

विधायक ने कहा कि पुलिस को पूछताछ का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करने का अधिकार नहीं। उन्होंने चौकी इंचार्ज के तत्काल निलंबन, मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।विधायक के धरने पर बैठने के बाद पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई।

अधिकारियों ने मौके की जानकारी ली और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि पुलिस की ओर से युवक के साथ मारपीट के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...