मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : चकेरी थाने के बाहर युवक ने खुद को किया घायल
कानपुर

Kanpur : चकेरी थाने के बाहर युवक ने खुद को किया घायल

Akash Chaudhary

पुलिस ने ब्लेड छीनकर बचाई जान, गंभीर हालत में हैलट रेफर

Kanpur । चकेरी थाने के बाहर रविवार शाम अचानक अफरातफरी मच गई। शाम करीब 6 बजे एक युवक ने खुद को घायल कर लिया। युवक को ऐसा करते देख थाने के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और उसके हाथ से ब्लेड छीनकर उसे काबू में किया। इसके बाद घायल को तत्काल कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कुछ देर से थाने के बाहर खड़ा था। अचानक उसने जेब से ब्लेड निकाला और खुद को घायल करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। प्राथमिक स्तर पर उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुछ देर तक थाने के बाहर भीड़ जुटी रही।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने आई है। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने के साथ घटना की वजह भी तलाश रही है। होश में आने पर युवक के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल हैलट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।