Sunday, September 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : 90 दिन बंद रहेगा जाजमऊ गंगा पुल, थम जाएगी भारी...

Kanpur : 90 दिन बंद रहेगा जाजमऊ गंगा पुल, थम जाएगी भारी वाहनों की रफ्तार

कल दोपहर से डायवर्जन लागू, 600 से अधिक रोडवेज बसों का बदला रूट; 60-80 किमी बढ़ेगी दूरी, डेढ़ घंटे ज्यादा लगेगा सफर

 

 

Kanpur । जाजमऊ के पुराने गंगा पुल के बंद होने से शहर के यातायात पर 90 दिन तक संकट रहेगा। रविवार दोपहर 12 बजे से पुल पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों का आवागमन रोक दिया गया। पुल की मरम्मत और बेयरिंग बदलने का काम 13 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा, जबकि छोटे वाहनों को पुल से आवागमन की अनुमति रहेगी।

पुल बंद होते ही उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली से कानपुर आने वाली 600 से अधिक रोडवेज बसों का रूट बदल दिया गया है। अब बसों को वैकल्पिक मार्ग से कानपुर पहुंचाया जाएगा। इससे सफर की दूरी करीब 60 से 80 किलोमीटर बढ़ जाएगी और यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटे अतिरिक्त समय लगेगा। भारी वाहनों के डायवर्जन से जाजमऊ के साथ आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है।

पुल बंद होने के साथ ही यातायात पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी है। भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है। वहीं छोटे वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति मिलने से स्थानीय लोगों को कुछ राहत रहेगी। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत और बेयरिंग बदलने का काम पूरा होने के बाद ही भारी वाहनों और रोडवेज बसों का सामान्य संचालन बहाल किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...