मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : ज्योतिषियों के एक हाथ पंचांग तो दूसरे हाथ में होगा टैबलेट
कानपुर

Kanpur : ज्योतिषियों के एक हाथ पंचांग तो दूसरे हाथ में होगा टैबलेट

Akash Chaudhary

–स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेटों का हुआ वितरण
-ज्योतिर्विज्ञान के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मिला टैबलेट
Kanpur ।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दीन दयाल शोध केंद्र के अंतर्गत संचालित ज्योतिर्विज्ञान के छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट दिया गया।दीन दयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति व निदेशक प्रो.सुधीर कुमार अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किये।

इस अवसर पर प्रो. सुधीर अवस्थी ने कहा कि ज्योतिर्विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और आधुनिक उपकरणों का उपयोग प्रयोग करके वैश्विक स्तर पर कालगणना व फलादेश निकलने में यह बहुत ही सहायक होगा।

#kanpurशोध केंद्र के सहायक निदेशक डॉ दिवाकर अवस्थी ने कहा सरकार के द्वारा इस योजना से लाभान्वित होने वाले शिक्षार्थी डिजीटली बहुत ही सशक्त होंगे जो इनके कैरियर में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। कार्यक्रम में डॉ श्रवण कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य स्वयं प्रकाश अवस्थी व नोडल अधिकारी संगम बाजपेयी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *