घाटमपुर रहा उपविजेता, दौड़ से लेकर सांस्कृतिक स्पर्धाओं तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Kanpur । स्व. रतन लाल शर्मा स्मारक स्टेडियम में आयोजित जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिल्हौर ब्लॉक ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि घाटमपुर ब्लॉक उपविजेता रहा। अंतिम दिन खेलकूद के साथ सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जनपद में स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।
यह रहे परिणाम:::प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विधनू के कृष्णा प्रथम और कुशाग्र द्वितीय रहे। 100 मीटर में बिल्हौर के करन और 200 मीटर में बिल्हौर के आफाक ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम रहे। वॉलीबॉल में प्रेमनगर की टीम विजेता बनी। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बिल्हौर की संगीता प्रथम और भीतरगांव की अंशिका द्वितीय रहीं। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में बिल्हौर की अनिका ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी और खो-खो में भी बिल्हौर की बालिकाएं विजेता रहीं, जबकि पतारा उपविजेता बना। सांस्कृतिक स्पर्धाओं के समूहगान में सरसौल प्रथम और पतारा द्वितीय रहा।

लोकगीत में विधनू और पतारा संयुक्त विजेता बने। राष्ट्रीय एकांकी में कल्याणपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की पीटी में विधनू विजेता और कल्याणपुर उपविजेता रहा। समारोह में मुख्यालय के सुनील द्विवेदी, विकास तिवारी, रीता, संजय तिवारी, अभिलाष, अनीता तिवारी, सुनीता गुप्ता और अरविंद समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

