मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में एलन हाउस, डीपीएस आजाद नगर और वीरेंद्र स्वरूप का दबदबा
खेल

Kanpur : मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में एलन हाउस, डीपीएस आजाद नगर और वीरेंद्र स्वरूप का दबदबा

Akash Chaudharyअपडेट: November 5, 2026

Kanpur। कानपुर मिनी गोल्फ एसोसिएशन की ओर से एलन हाउस स्कूल खलासी लाइन में ओपन इंटर स्कूल मिनी गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों की टीम के बीच एलन हाउस, डीपीएस आजाद नगर व वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में एलन हाउस पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला, वीरेंद्र स्वरूप की टीम ने दूसरा व मंटोरा स्कूल को तीसरा स्थान मिला।

#kanpur
Oplus_0

इस वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के युवान जेटली बेस्ट स्कोरर बने। जूनियर वर्ग में डीपीएस आजाद नगर ने पहला, एलन हाउस ने दूसरा व वीरेंद्र स्वरूप को तीसरा स्थान मिला। मंटोरा पब्लिक स्कूल के अंश यादव बेस्ट स्कोरर बने। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप की टीम पहले, डीपीएस आजाद नगर की टीम दूसरे व मंटोरा पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के सक्षम ओझा बेस्ट स्कोरर बने।