मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : वेटलिफ्टिंग में कानपुर के 13 खिलाड़ी राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम
खेल

Kanpur : वेटलिफ्टिंग में कानपुर के 13 खिलाड़ी राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

Akash Chaudhary

Kanpur।  उत्तर प्रदेश राज्य वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर की महिला व पुरुष टीम का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। चयनित खिलाड़ी 28 नवंबर से दो दिसंबर 2026 तक प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल मुगलसराय (चंदौली) में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले होंगे। ट्रायल के दौरान संजय पाल, मनोज उपाध्याय, कुलदीप शर्मा और सर्वेन्द्र सिंह मौजूद रहे। टीम के

चयनित खिलाड़ियों में तेजस शर्मा, शिग्म यादव, रजत यादव, रचित यादव, भगवान दास, हर्षित शर्मा, वैभव पाल और अंग शुक्ला शामिल हैं। महिला वर्ग में काजल राजपूत, आयुषी यादव, आराध्या तोमर, सना नाज और प्राची माहौर ने टीम में जगह बनाई। मैनेजर हरिओम ओझा और प्रशिक्षक सना खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। यह जानकारी वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव कौशलेंद्र सिंह ने दी।