मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : रितविक और आराध्य की पारियों से एमयूसी क्लब जीता
खेल

Kanpur : रितविक और आराध्य की पारियों से एमयूसी क्लब जीता

Akash Chaudhary

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बृह​स्पतिवार को खेले गए मुकाबले में एमयूसी क्लब की टीम ने किंग्स क्लब को 79 रन से हराया। कल्याणपुर ​स्थित मंटोरा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में एमयूसी क्लब ने 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। टीम की ओर से रितविक सिंह ने 81 रन, आराध्य मौर्या ने 50 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रिषभ उत्तम, दीपांशु गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स क्लब की टीम 35 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सर्वा​धिक 55 रन की पारी दीपांशु गुप्ता ने ​खेली व अर्जित बनौ​​धिया ने 26 व देव प्रताप ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अदनान हनीफ, ओमकार ने दो-दो विकेट झटके।