मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : पीएसी क्रिकेट के फाइनल में फतेहपुर और कानपुर की टीमें भिड़ेंगी
खेल

Kanpur : पीएसी क्रिकेट के फाइनल में फतेहपुर और कानपुर की टीमें भिड़ेंगी

Akash Chaudhary

Kanpur।  26वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ की टीम ने 20 ओवर में 129 रन बनाए। इसमें मनीष शर्मा 30 और विक्रांत ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर की टीम ने कल्पनीत की शानदार 70 रन की पारी के दम पर 18. ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर की टीम ने 20 ओवर में 124 रन बनाए।

टीम से रोहित ने 30 और शुभम अहिरवार ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम ने कानपुर के गेंदबाज राज वर्मा की घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत पांच विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के आगे वाराणसी की पूरी टीम 16 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई और कानपुर की टीम ने 35 रन से मैच जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। अब छह नवंबर को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।