Wednesday, July 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : वेद पाठी बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच हाथ में गंगाजल...

Kanpur : वेद पाठी बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच हाथ में गंगाजल लेकर 30 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प

पं.रामजी त्रिपाठी एवं साधना तथा ले0 मानवती के पुत्र दिनेश एवं पुत्रवधू सुरभि भी बने देहदानी

Kanpur ।युगदधीचि देहदान संस्थान के बैनर तले आयोजित समारोह में आज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का एल टी थ्री हॉल अद्भुत क्षणों का साक्षी बना। वेदपाठी बटुकों के मंत्रोच्चार से गूंज रहे हॉल में हाथों में पान, सुपारी, अक्षत, पुष्प एवं गंगाजल लिये गंगापीठाधीश्वर प0 रामजी त्रिपाठी उनकी पत्नी श्रीमती साधना. अभियान की प्रेरणा स्त्रोत रहीं स्वतंत्रतासेनानी ले0 मानवती आर्याजी के पुत्र दिनेश एवं बहू सुरभि आर्या सहित तीस देहदानियों ने “अहं देहदानम् संकल्पम्‌ करोमि ” कहते हुये अपनी देह राष्ट्र हित समर्पित करने का संकल्प लिया तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

#kanpur

देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर के नेतृत्व में अब तक 323 मृत देह प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों को समर्पित की जा चुकीं है एवं चार हजार से अधिक लोगों द्वारा देहदान संकल्प किया जा चुका है, समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री राजीव महाना ने कहा कि जो लोग स्वयं को विश्वमानवता के लिये समार्पित कर रहे हैं वे सभी देवमानव है। इन्होंने महर्षि दधीचि जी की परम्परा को जीवित कर देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ा‌या है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गंगा प्रहरी प0 राम जी त्रिपाठी ने कहा कि ने कहा कि समाज में जितने भी दान हैं उनमें देहदान सबसे श्रेष्ठतम दान है आज महर्षि दधीचि की परम्परा से सपत्नीक स्वयं को जोड़ कर अत्यंत आनंद का अनुभव कर रहा हूं, मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे अनेक लोग मनोज सेंगर जी के साथ देहदान करने हेतु स्वयं को प्रस्तुत करेंगे। विशिष्ट अतिधि पं. शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू भैया” एवं सुधीर महाना ने देहदान संकल्प कर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किये।

अतिथियों का स्वागत प्रकाश धवन एवं रविकान्त तिवारी जी द्वारा किया गया। कॉलेज की एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ सुनीति पाण्डेय जी ने सभी आमंत्रित अनों का आभार व्यक्त किया, समारोह का संचालन एवं संयोजन मनोज सेंगर व माधवी सेंगर ने किया । वैदिक शांतिपाठ करते हुए समारोह को विराम दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...