Wednesday, July 1, 2026
HomeखेलKanpur : आनंदेश्वर इलेवन ने रचित इलेवन को हराकर जीती एसकेएमके अंडर-12...

Kanpur : आनंदेश्वर इलेवन ने रचित इलेवन को हराकर जीती एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट ट्रॉफी

Kanpur। खांडेकर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को रचित इलेवन और आनंदेश्वर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें आनंदेश्वर इलेवन ने रचित इलेवन को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

नवाबगंज ​स्थित वीएसएसडी मैदान प खेले गए फाइनल मैच में रचित इलेवन की पूरी टीम ने 14.4 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से राघव शर्मा ने 41 रन, प्रदुम्न ने 17 व देवेश ने नाबाद 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विराट माहेश्वरी ने तीन, आयु, सिद्धांत व प्रतीक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में आनंदेश्वर इलेवन टीम ने 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में विराट माहेश्वरी ने 42 रन, आलम ने नाबाद 21 रन व अ​भिराज ने नाबाद 11 रन बनाए, तो गेंदबाजी में काव्यांश पटेल ने दो व कार्तिक मिश्रा ने एक को आउट किया।

प्लेयर ऑफ द मैच व श्रेष्ठ बल्लेबाज विराट माहेश्वरी, श्रेष्ठ गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ​खिताब सिद्धांत बाजपेई को चुना गया। मुख्य अति​थि पूर्व क्रिकेट गोपाल शर्मा और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, दिनेश कटियार, स्कोरर राजेश सिंह, अंपायर इंद्रभूषण साहू और सुनील निषाद आदि मौजूद रहे।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...