Wednesday, September 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : हूटर बजाकर घूम रहे युवकों की स्कूटी की डिग्गी में...

Kanpur : हूटर बजाकर घूम रहे युवकों की स्कूटी की डिग्गी में मिले दो तमंचे

पुलिस को देखते ही भागे, घेराबंदी कर दबोचे गए; दो कारतूस भी बरामद

Kanpur । जाजमऊ में हूटर बजाकर घूमना दो युवकों को भारी पड़ गया। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों स्कूटी मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी संजय पांडेय के मुताबिक, पकड़े गए आरोपित गौशाला निवासी ताज आलम और कल्लू हैं। दोनों मछरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूटी से जाजमऊ लौट रहे थे। जाजमऊ पहुंचने के बाद दोनों स्कूटी पर हूटर बजाकर घूम रहे थे। पुलिस की नजर पड़ने पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने स्कूटी दौड़ा दी।

पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर डिग्गी में कपड़ों के बीच दो तमंचे और दो कारतूस मिले। असलहे बरामद होते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर रही है कि दोनों तमंचे कहां से आए और उन्हें अपने पास रखने का उद्देश्य क्या था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपितों का किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बुधवार दोपहर दो बजे न्यायालय में पेश किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...