कमला क्लब में एआई तकनीक से हुई गेंदों की स्पीड की जांच, कल चुने जाएंगे टॉप-10 गेंदबाज
Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से बुधवार को कमला क्लब में हुए स्पीड हंट ट्रायल में 500 तेज गेंदबाजों ने हिस्सा लिया। नेट्स पर कानपुर हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, जालौन, कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज से आए महिला और पुरुष गेंदबाजों ने अपनी-अपनी रफ्तार दिखाई। गुरुवार को दूसरे दिन के ट्रायल के बाद सबसे तेज 10 गेंदबाजों के नाम फाइनल किए जाएंगे।
बुधवार को कमला क्लब में स्पीड हंट ट्रायल की शुरुआत यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने की। उन्होंने प्रदेश के युवा और उभरते हुए गेंदबाजों के लिए बेहतर मंच बताया। जो सीधे यूपी टी-20 लीग और उप्र की महिला तथा पुरुष टीम तक पहुंचाने का रास्ता देगी।
पहले दिन कमला क्लब के तीन नेट्स पर एआइ तकनीक युक्त स्पीड गन और हाक आई से हर गेंदबाज की रफ्तार को देखा गया। हर गेंदबाज को अपनी रफ्तार दिखाने के लिए एक-एक ओवर दिया गया। इसमें सबसे तेज गेंद का रिकार्ड दर्ज किया गया।


