Wednesday, September 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : दीपावली से पहले सड़कों को चमकाने की कवायद

Kanpur : दीपावली से पहले सड़कों को चमकाने की कवायद

पीडब्ल्यूडी 73 और नगर निगम 500 सड़कों पर कराएगा मरम्मत व लेयरिंग का काम

Kanpur । दीपावली से पहले शहर की सड़कों और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने मंगलवार देर रात अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी और 20 से 25 दिनों में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग ने करीब 73 सड़कों को मरम्मत एवं सुधार के लिए चिह्नित किया है। वहीं नगर निगम करीब 500 सड़कों पर रिपेयर और आवश्यक लेयरिंग का काम करा रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि हॉट मिक्स प्लांट अगले तीन दिनों में शुरू होने की संभावना है। इसके बाद चिह्नित सड़कों पर सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी को आपसी समन्वय से काम करने तथा गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। तय समय में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी दी।टीम ने जोन-5 के फजलगंज स्थित जीवीपी का भी निरीक्षण किया। अनधिकृत रूप से कूड़ा जमा मिलने पर जरूरत पड़ने पर 112 के माध्यम से पुलिस सहायता लेने के निर्देश दिए गए। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।

जोन में स्थापित 39 जीवीपी को चरणबद्ध तरीके से विस्थापित अथवा मर्ज कर कूड़ा सीधे ट्रांसफर स्टेशन और पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। मुख्य मार्गों पर खुले में कूड़ा मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय होगी। डीएम ने कहा कि दशहरा और दीपावली तक रात्रिकालीन निरीक्षण जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...