Thursday, October 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : ग्रीन पार्क में 33 लोगों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों के...

Kanpur : ग्रीन पार्क में 33 लोगों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों के लिए बने जीवनदाता

जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह, बोले-एक यूनिट रक्त बचा सकता है कई जिंदगियां

Kanpur । रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। इसी संदेश के साथ रेडक्रॉस सोसायटी और क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर से मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 33 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

#kanpur

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी और उपचार के दौरान किसी भी व्यक्ति को अचानक रक्त की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने स्वस्थ और सक्षम लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंद की मदद नहीं करता, बल्कि समाज में सेवा और मानवीय संवेदना की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले आईआईटी कानपुर में भी करीब 250 यूनिट रक्तदान हुआ था। इससे लोगों में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता का पता चलता है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...