Wednesday, September 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का शिकंजा

Kanpur : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का शिकंजा

स्वरूप नगर में छापा, संचालक समेत 12 लोग पकड़े गए

Kanpur।  अवैध हुक्का बारों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिलेभर में हुक्का बारों की जांच के लिए एक सप्ताह का विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान बुधवार को स्वरूप नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक स्थान पर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पकड़ा।

पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। मौके से हुक्का संचालक समेत करीब 12 लोगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और हुक्का बार के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की।

जेसीपी विपिन ताड़ा ने बताया कि शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध और वैध हुक्का बारों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्वरूप नगर में पकड़े गए हुक्का बार के परिसर को सीज और सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुक्का बारों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान अवैध संचालन मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से हुक्का बार संचालकों में खलबली मची है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...